कृषि मंत्री की किसानों को सलाह, व्यापारियों से पहले अपनी राशि लें फिर सौंपे उपज

खरीफ फसल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कृषि कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज व्यापारियों को देने के पहले राशि अपने खाते में जमा करवाएं। उन्होंने हरदा के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले देवास के व्यापारियों के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही पर हरदा और देवास प्रशासन की तारीफ की।

कमल पटेल ने कहा है कि व्यापारियों को उपज बेचने के पहले किसानों को उसका मूल्य अपने खाते में जमा करा लेना चाहिये। यदि कोई व्यापारी राशि एडवांस देने में आनाकानी करता है, तो उसे अपनी उपज हरगिज न बेचें। राशि प्राप्त होने के बाद ही व्यापारियों को उपज ले जाने दें। इससे कृषक अनावश्यक परेशानी से बच सकेंगे। उन्होने हरदा के 11 कृषकों द्वारा देवास के खातेगाँव के व्यापारी सुरेश पिता नारायण और पवन पिता नारायण के विरुद्ध एक करोड़ 70 लाख का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत पर की गई त्वरित कार्यवाही के लिये हरदा एवं देवास जिला प्रशासन की सराहना की।

कृषि मंत्री ने कहा है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वाला कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews