अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट फांसी मामला, MP में अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक में हुए बड़े फैसले

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट फांसी मामला, MP में अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक में हुए बड़े फैसले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट (ahmedabad serial blast) में फांसी की सजा पाने वाले ६ आतंकवादी  भोपाल की जेल में बंद हैं। कोर्ट के फैसले के बाद MP में अलर्ट जारी कर दिया गया है, आतंकवादियों की  सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने(HM Dr Narottam Mishra  पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों के साथ आज सोमवार को सुरक्षा से जुडी एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि ADGP जेल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन  किया गया है जिसमें DIG जेल और भोपाल जेल अधीक्षक सदस्य होंगे। समिति प्रतिदिन जेल में बंद आतंकवादियों के खानपान, उनकी सुरक्षा, उनसे मिलने कौन आता है इन सब बातों की समीक्षा करेगी।  एक हॉटलाइन लगाने  का भी फैसला हुआ है जो सीधे भोला जेल को गांधीनगर थाने से जोड़कर रखेगा।

ये भी पढ़ें – IRCTC Tatkal Ticket App : अब यात्री मिनटों में ले पाएंगे Tatkal Ticket, इस ऐप के जरिए

गृह मंत्री ने बताया कि अंडा सेल की निगरानी बढ़ा दी गई है एक टावर बनेगा जो अंडा सेल पर 24 घन्टे निगरानी रखेगा।  इलेक्ट्रिक फेंसिंग की टेस्टिंग कर ली गई है, टाला चाबी से लेकर वॉकी टॉकी और सभी जरुरी चीजों को बदला  जा रहा है उसनी समीक्षा की जा रही है।  बैठक में ये भी तय हुआ है कि भोपाल पुलिस के बहार की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे  और जेल के अंदर जेल विभाग के अधिकारी निगरानी रखेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews