AIMPLB की अपील, काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज़ पढ़ें मुस्लिम, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने कही बड़ी बात

रामेश्वर शर्मा ने कहा जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था तब मुसलमान को रहने की जगह हमने दी, तब मस्जिद बनाने की जगह हिन्दुओं ने दी, इसलिए भारत में मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है, खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे...
Juma namaz Rameshwar Sharma

AIMPLB appeals Muslims offer Juma namaz with black bands: वक्फ़ संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड लगातार विरोध जता रहा है, कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं आज रमजान के महीने का आखिरी जुमा होने के कारण एहतियात बरता जा रहा है, इसी बीच AIMPLB  ने मुसलमानों से अपील की है वे मस्जिद में काली पट्टी बांधकर आये और नाजाज़ पढ़कर अपना विरोध दर्ज कराये।

AIMPLB के विरोध का असर मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है, यहाँ भी काली पट्टी बांधकर नमाज़ पढ़ने पर चर्चाएँ हो रही है, आपको बता दें AIMPLB  ने एक अपील जारी की है जिसमें उसने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के  विरोध में जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ेगा मुस्लिम समाज और अपना विरोध दर्ज कराएगा।

अपील में AIMPLB  मस्जिद, दरगाह, मदरसे छिन जाने की बात कही 

बोर्ड ने जो अपील जारी की है उसमें कहा गया है यदि वक्फ संशोधन बिल  पास हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई संस्थान हमारे हाथ से निकल जायेंगे, ये हमारे खिलाफ एक साजिश है, इसलिए हमें इसका विरोध करना है, उधर मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की अपील पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया है।

वक्फ की जमीनों पर कब्जाधारी परेशान 

रामेश्वर शर्मा ने कहा वक्फ की जमीनों पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों का कब्जा है उससे मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग का कोई फायदा नहीं होता अब मोदी जी इस संशोधन के माध्यम से गरीब जरूरतमंद मुसलमानों का भला करना चाहते हैं तो जमीन पर कब्जाधारी लोगों को तकलीफ हो रही है।

खतरा उन्हें होगा जो भारत के खिलाफ साजिश रचेंगे

AIMPLB द्वारा मस्जिद, कब्रिस्तान मदरसे छिन जाने की बातों पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कुछ नहीं छिनेगा, भारत में मुसलमान पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है, भारत के हिंदुओं ने अपनी जमीन पर मुसलमानों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी है, खतरा उन्हें होगा जो भारत के खिलाफ साजिश रचेंगे।

मुझे नहीं मालूम काली पट्टी बांधकर दुआ कुबूल होगी कि नहीं ?  

काली पट्टी बांधकर नमाज़ पढ़ने के फैसले पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा ये उनका निजी निर्णय है लेकिन मुझे लगता है ये मीठी ईद है इसलिए खुश रहो मीठा बोलो, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मुझे नहीं मालूम काली पट्टी बांधकर दुआ कुबूल होगी कि नहीं ?

[dgv_vimeo_video id=”1070241648″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews