मध्यप्रदेश में दो महीने से एयर एंबुलेंस सेवा ठप! उमंग सिंघार का आरोप ‘मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही बीजेपी सरकार’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता भव्य इवेंट, विदेशी दौरे और अखबारों में विज्ञापनबाज़ी बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमार लोग, सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के मरीज और सड़क हादसों के शिकार नागरिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार ही करते रह रह जाते हैं।
Umang Singhar Opposition Leader

Umang Singhar

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा पिछले दो महीनों से पूरी तरह ठप है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी एजेंसी का अनुबंध रद्द तो कर दिया, लेकिन अब तक नई एजेंसी के साथ अनुबंध नहीं कर पाई है और इस कारण कई मरीज़ समय पर सही इलाज से वंचित रह गए।

बता दें कि पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा, जो गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम करती है पिछले दो महीनों से बंद पड़ी है। पिछले साल इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई कंपनी का अनुबंध इस साल मई में समाप्त हो गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अभी तक सेवा को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है।

एयर एंबुलेंस को लेकर सरका पर निशाना

उमंग सिंघार ने इसे लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा बंद होने के कारण कई मरीजों को समय पर इलाज मिलने में बाधा पैदा हुई है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां यह सेवा जीवन रक्षक साबित होती है। उन्होंने कहा कि इस देरी के कारण कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन दो महीनों में न जाने कितनी जिंदगियां समय पर इलाज न मिलने के दम तोड़ चुकी है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

उमंग सिंघार ने की ये मांग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिर्फ तेरह जिलों में ही इस जरूरी सेवा का लाभ मिल पाया है जबकि बाकी जिलों के लोग इसका इंतज़ार ही करते रह गए। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता दे, टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए और एयर एंबुलेंस सेवा को बिना देर किए दोबारा शुरू करे ताकि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर इलाज मिल सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews