अनुशासनहीनत पर बोले अजय सिंह-”वर्चस्व की लड़ाई में खराब हो रही कांग्रेस की छवि”

अनुशासनहीनत पर बोले अजय सिंह-”वर्चस्व की लड़ाई में खराब हो रही कांग्रेस की छवि”

भोपाल।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस भले ही सरकार बनाने में कामयाब हो गई हो गई हो लेकिन गुटबाजी और अंर्तकलह से अबतक नही उभर पाई है।नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है, एक के बाद एक अनुशासहीनता सामने आ रही है, नेता पार्टी गाइड लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे है। अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अनुशासनहीनता पर अपनी ही पार्टी को घेरा है। अजय सिंह का कहना है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जो फूट नजर आ रही है यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है ।वर्चस्व की लड़ाई ही इस फूट का बड़ा कारण है है जिसके चलते कांग्रेस की छवि खराब हो रही है।

अजय सिंह ने आगे कहा कि ।कांग्रेसियों में आपस की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व बनाये रखने के लिए हो रही हैं । आकाओ के नजदीक बनने की होड़ में इस तरह के परिणाम सामने आ रहे हैं । मुख्यमंत्री कमलनाथ  को बतौर प्रदेश अध्यक्ष का साफ संदेश कार्यकर्ताओ पर जाना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं कांग्रेस की छवि  बिगाड़ रही हैं। वही निगम मंडल की नियुक्ति पर कहा मंडल और निगम में हो रही नियुक्ति की देरी पर जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ ओर दीपक बाबरिया ही दे सकते है , क्योंकि इन पदों केलिए लाइन लम्बी है ।

बता दे कि मप्र में आए दिन कांग्रेस नेताओं की अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे है। रविवार को ही गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर में कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिदित्य सिंधिया के भोपाल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्का की थी, यहां तक की पीसीसी का एक गेट तक तोड़ दिया था। इसके अलावा भी कई मामले सामने आ चुकी है जिसमें कांग्रेसियों की अनुशासनहीनत और गुटबाजी खुलकर दिखी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews