अजय सिंह ने कमलनाथ पर साथा निशाना, कांग्रेस की अंतर्कलह पर बीजेपी ने ली चुटकी

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश कांग्रेस खेमे में अब अपने ही कुनबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ ने 2018 के चुनाव के लिए विंध्य को जिम्मेवार ठहराया था। इसे लेकर अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ की आलोचना की है। इस मामले पर अब बीजेपी कांग्रेस की इस आंतरिक कलह पर चुटकी ले रही है।

बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप- “सिंधिया के नाम पर हो रही वसूली”

अजय सिंह ने सतना में कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए हा कि विंध्य के बारे में कमलनाथ का ये बयान सरासर गलत है और ये विंध्य क्षेत्र का अपमान है। विंध्य के लोगों के साथ षड्यंत्र हुआ है। सभी जानते हैं कि 2018 के चुनाव में गिनती के समय क्या हुआ था। फिर भी सरकार बनी लेकिन सरकार चल नहीं पाई इसके लिए विंध्य की जनता पर ठीकरा फोड़ना यहां के कार्यकर्ताओ का और जनता का अपमान है। ऐसी बातों से विंध्य की जनता और कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है। वहीं कमलनाथ के उस बयान पर जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत महान नहीं बदनाम है, अजय सिंह ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर संयम रखना जरूरी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा कमलनाथ पर की गई टिप्पणी को बीजेपी ने लपक लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि कमलनाथ जी आप संयम रखिये, असत्य बोलिये, लेकिन तब कोई मानता नहीं था। अब तो खुद अजय सिंह ने ही ये बात कह दी, अब तो उनकी बात मानकर आप मौनी बाबा हो जाइये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews