फिर चर्चाओं में अजय विश्नोई का Tweet, कांग्रेस नेता बोले- इनकी ही बात का जवाब दे दीजिए

अजय विश्नोई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में  भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई (BJP MLA Ajay Vishnoi ) लगातार चर्चाओं में बने हुए है। कभी ट्वीट कर वे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल खड़े करते है कभी मंत्रियों के प्रभार जिले या फिर अन्य। इस बार अजय विश्नोई बिजली की समस्या को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और धान रोपे जाने तक दिन में ग्रामीणों और किसानों को बिजली देने की मांग की है, वही विधायकों और मंत्रियों द्वारा शिकायतें मिलने के बावजूद निराकरण ना करने की बात कही है।

यह भी पढ़े.. आर-पार की लड़ाई के मूड में MP के पटवारी, अब सरकारी Whatsapp Groups से हुए लेफ्ट

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जी मध्य प्रदेश का विद्युत उपभोक्ता (electricity customer) परेशान है। विशेषतौर पर ग्रामीण उपभोक्ता। घरेलू और कृषि दोनों ही बिजली (electricity) परेशान कर रही हैं। ट्रांसफार्मर (Transformer) बार-बार जल रहे हैं।बदलने में देरी होती है। विद्युत मंडल ने 2 साल से नए ट्रांसफार्मर खरीदे नहीं है, बल्कि उन्हें ही सुधार कर लगाया जा रहा है।बिजली के जमीन छूते तार दुर्घनाओं को न्यौता दे रहे है।

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर  आगे लिखा है कि मानसून (Monsoon) की देरी से धान का रोपा प्रभावित हो रहा है।रात की बिजली रोपे में कोई काम की नहीं। उन्होंने मांग की है कि धान रोपे जाने तक 10 दिन रात के बजाय दिन में बिजली देने का प्रावधान करें।वही उन्होंने तंज भरे लहजे में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को सुधारने की बात रखी है, ताकी आगामी चुनावों में फिसलते वोट बच जाए और सरकार को इसका फायदा मिले।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021 : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

वही अजय विश्नोई के पत्र पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर शिवराज सरकार (Shivraj Government) को घेरा है और लिखा है कि शिवराजसिंह चौहान जी प्रदेश में बिजली के संभावित संकट के बारे में आपकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई जी ने बहुत खरी सच्चाई लिखी है! इस विषयक ट्वीट भी किया है, हमारी बातें तो आपको झूठे आरोप लगते हैं, इनकी ही बात का जवाब दे दीजिए! वही इस ट्वीट को केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को टैग किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews