भोपाल में बजी खतरे की घंटी, वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति, कमिश्नर ने दिए तत्काल उपाय के निर्देश

भोपाल में बजी खतरे की घंटी, वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति, कमिश्नर ने दिए तत्काल उपाय के निर्देश

Polluted Air of Bhopal : भोपाल में एक बार फिर वायु प्रदूषण के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दरअसल दिवाली के अगले दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार कर गया था लेकिन अगले कुछ दिनों में इसमें सुधार आया था लेकिन एक बार फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुँच गया है जिससे साफ पता चलता है की राजधानी भोपाल गंभीर रूप से वायु प्रदूषण की चपेट में है जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और बच्चों के लिए घातक है।

भोपाल की प्रदूषित हवा खतरे का अलार्म

राजधानी भोपाल की प्रदूषित हवा खतरे का अलार्म बन गई है, स्थिति यह है कि लोग दिवाली की रात से भी ज्यादा प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। रविवार और सोमवार को  एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 326 तक पहुंच चुका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए  कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने कलेक्टर आशीष सिंह, निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए. समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कलेक्टर से भोपाल में तत्काल धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने को कहा है। ताकि, एक्यूआई में सुधार हो सकें। 200 से ऊपर ए आई क्यू गंभीर माना जाता है और भोपाल में यह 300 पार हो गया है।

कमिश्नर ने कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को हालातों में तत्काल सुधार के उपाय करने के निर्देश दिए है, भोपाल कमिश्नर ने प्रदूषण निवारण मण्डल और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की, इसके साथ ही निर्देश दिए गए की नगर में पीयूसी की संख्या बढ़ाई जाए,भोपाल की सीमाओं से गुजरने वाले वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच अनिवार्य रूप से की जाए, इसके साथ ही कमिश्नर ने कलेक्टर को निर्देश दिए है की बेवजह कचरे को जलाने, पराली जलाने के मामलें में संज्ञान ले, इसके साथ ही आवश्यक निर्माण कार्य में सभी तरह की सावधानियाँ बरतने के भी निर्देश दिए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews