उदयपुर की घटना के बाद मध्य प्रदेश में जारी किया गया अलर्ट

mp home minister

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। उदयपुर (Udaipur incident) की घटना के बाद मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि डीजीपी को कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जगह निगाह रखने के निर्देश दिए गए है। मिश्रा ने कहा कि उदयपुर की दर्दनाक घटना दरिंदगी की इंतेहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को कानून व्यवस्था को देखते हुए सभी जगह निगाह रखने के निर्देश दिए है। गृह मंत्री ने कहा गहलोत सरकार में कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते वीरों की भूमि राजस्थान का तालिबानी करण हो रहा है। मिश्रा ने कहा कि दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। कश्मीर केरल बंगाल के बाद आप राजस्थान कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े…बच्ची की मां की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन को दिए यह निर्देश, जानें

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि दहशतगर्दों से निपटने में राजस्थान सरकार अकर्मण्य साबित हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगता है कि दंगाइयों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़े…11 और 22 बर्थ डेट वाले जरूर पढ़े यह खबर, ये कहलाते हैं अंकज्योतिष के मास्टर नंबर, जाने मतलब

उदयपुर की घटना दरिंदगी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण वीरों की भूमि राजस्थान का तालिबानीकरण हो रहा है। ISIS की तरह एक निर्दोष का गला रेता जाना बताता है कि कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल के बाद अब राजस्थान भी कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े…Hair Straightening Cream : घर पर इस आसान तरीके से बनाएं नेचुरल हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम, ये है Tips

बता दें राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियों भी शेयर किया। घटना के बाद उदयपुर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। सरकार ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews