MP में Coronavirus को लेकर अलर्ट, शिक्षा विभाग ने जारी किए ये निर्देश

MP में Coronavirus को लेकर अलर्ट, शिक्षा विभाग ने जारी किए ये निर्देश

भोपाल।
देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश भी अलर्ट हो गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए है। शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने आदेश जारी कर सभी जिलों के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है।

इसके तहत बोर्ड परिक्षार्थियो को छोड़कर जिन छात्रों को बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम हो, शिक्षक उनके माता-पिता से संपर्क कर स्वास्थ्य होने तक स्कूल न भेजने का अनुरोध करे।वही सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित कोई विद्यार्थी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है तो केंद्र अध्यक्ष यह तय करेंगे कि विद्यार्थी मास्क पहनें। परीक्षा कार्य में लगे किसी शिक्षक को सर्दी खांसी होती है तो वह मास्क पहनकर स्कूल आएं ओर हैड सैनिटाइजर का उपयोग करें।विद्यालय में पढ़ने वाले या परीक्षार्थी या उसके परिवार में या जहां व रहता है, किसी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया जाता है तो प्राचार्य ये केंद्राध्यक्ष तत्काल अपने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व उसके प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मप्र स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews