सिंधिया-दिग्विजय की मुलाकात पर सबकी नजर

सिंधिया-दिग्विजय की मुलाकात पर सबकी नजर

भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे अरसे के बाद सोमवार 24 फरवरी को गुना में मिलने जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के ऑफिशियल टूर प्रोग्राम में गुना के सर्किट हाउस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 45 मिनट की मुलाकात का वक्त रखा गया है ।राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर यह मुलाकात क्या गुल खिलाने वाली है।

दरअसल मध्य प्रदेश में आने वाले समय में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं जिनमें से दो सीटों पर कांग्रेस का हक माना जा रहा है। वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार पुनः राज्यसभा में जाने की तैयारी में है और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस प्रयास में है कि उन्हें भी राज्यसभा के माध्यम से संसद में एंट्री मिल जाए। लेकिन इस बीच कमलनाथ समर्थकों ने प्रियंका गांधी का नाम मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए उछाल कर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है ।अब यदि प्रियंका मध्य प्रदेश की सीट से चुनकर जाती हैं तो फिर सिंधिया और दिग्विजय में से कोई एक ही राज्य सभा से चुना जा पाएगा ।

इसके साथ ही आने वाले समय में निगम मंडलों की नियुक्तियों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी भी होनी है और सिंधिया समर्थक पुरजोर कोशिश में है कि सिंधिया को इस पद पर बिठाया जाए। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह आखिर कल की मुलाकात में ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या गुर सिखाते हैं ,मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews