ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर की ये मांग

mp government

demo pic

All India Motor Transport Congress wrote a letter to CM Shivraj : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने ग्वालियर व्यापार मेले (Gwalior Trade Fair) में पूरे प्रदेश के विक्रय वाहनों पर जीवनकाल कर में 50 फीसदी छूट देने की मांग की है। बता दें कि शिवराज सरकार ने मेले  में बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है, लेकिन इसका लाभ केवल ग्वालियर में स्थायी पंजीकरण कराने पर ही मिलेगा।

इस पत्र में इन्होने लिखा है कि ‘ग्वालियर व्यापार मेले में विक्रय वाहनों पर जीवनकाल कर में 50 प्रतिशत छूट मध्यप्रदेश मोटरयान प्रधान अधिनियम 1991 (क्रमांक 25 सन 1991) की धारा 21 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर गैर परिवहन यानों को मेला अवधि के दौरान विक्रय पर जीवनकाल कर में 50 फीसदी की छूट दी गई है। यह छूट सिर्फ ग्वालियर में स्थायी पंजीकरण कराने पर ही मिलेगी ऐसा प्रावधान किया गया है। जबकि आपकी सरकार का नारा है *एक देश में दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे*। तो फिर 22 दिसंबर को ग्वालियर में इस तरह का नोटिफिकेशन क्यों जारी किया गया है जिसके कारण ग्वालियर के वाहन विक्रेता डीलर को फायदा पहुंचाया गया और ग्वालियर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ही राजस्व मिलेगा। प्रदेश के शेष वाहन विक्रेताओं को यह छूट क्यों नहीं दी गई है और ग्वालियर व्यापार मेले से खरीदे गए यानों का हमारे प्रदेश के अन्य परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं करा सकते हैं। सिर्फ एक ही परिवहन कार्यालय को क्यों राजस्व प्राप्ति का अधिकार दिया गया है। यह तो भारत के संविधान के अनुच्छेद समानता के अधिकार का उल्लंघन माना जाएगा।’

बता दें कि राज्य शासन द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक ग्वालियर व्यापार मेला 2022- 23 अवधि के दौरान गैर परिवहन यानों तथा छोटे (हल्के) परिवहन यानों (वाहनों) को खरीदने पर पर खरीदारों को विभिन्न शर्तों के साथ संदाय जीवनकाल कर (लाइफ टाइम टैक्स) की दर पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी जो केवल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ग्वालियर में स्थायी पंजीकरण पर ही लागू होगी। इसी को लेकर अब इन्होने मांग की है कि ग्वालियर व्यापार मेले का फायदा पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेता डीलरों और प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालयों को दिया जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews