राजधानी भोपाल में 1 अगस्त को बंद रहेंगी सभी मेडिकल दुकानें

राजधानी भोपाल में 1 अगस्त को बंद रहेंगी सभी मेडिकल दुकानें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार यानी 1 अगस्त को शहर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे| भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। इसमें थोक के साथ-साथ खुदरा मेडिकल स्टोर भी शामिल हैं।

सिर्फ एक दिन शनिवार को दिनभर दवा दुकानें बंद रहेंगी। राजधानी में 10 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन 24 जुलाई की शाम से 4 अगस्त सुबह तक लागू रहेगा। केमिस्ट एसोसिएशन ने मेडिकल स्टोर पर जाने वाले लोगों से ‘सार्थक लाइट ऐप’ डाउनलोड करने का आग्रह किया है। यह ऐप निकटतम COVID-19 उपचार सुविधा और नमूना संग्रह केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

मेडिकल स्टोर पर दवा लेने से पहले ग्राहक को मोबाइल फोन पर सार्थक लाइट एप दिखाना होगा। इसके निर्देश बुधवार को नगर निगम कमिश्नर भोपाल वीएस चौधरी कोलसानी ने जारी किए। इसके साथ सभी मेडिकल स्टोर संचालक को यह नोटिस दुकान के बाहर लगाना होगा। मेडिकल पर आने वाले सभी ग्राहकों को दवा के साथ सार्थक लाइट एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews