मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन, जानिये किसे मिल सकता है क्या विभाग

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन, जानिये किसे मिल सकता है क्या विभाग

भोपाल

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में मंत्रिमंडल (cabinet) का विस्तार होने के बाद अब मंगलवार को मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन होने जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि कैबिनेट के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (chief minister shivraj singh chauhan) सभी विभागों के आवंटन की सूची मंत्रियों को सौंप दें। मुख्यमंत्री सोमवार देर रात तक भोपाल वापस लौटेंगे।

दिल्ली (Delhi) में दो दिन की मंत्रणा के बाद अब यह तय हो गया है कि किस मंत्री (minister) को क्या विभाग दिया जाएगा। शिवराज मंत्रिमंडल (shivraj cabinet) में वर्तमान में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह विजय शाह ,अरविंद भदौरिया और मोहन यादव को महत्वपूर्ण विभाग दिए जा सकते हैं। इसमें नरोत्तम के पास गृह मंत्रालय रहने के साथ-साथ स्वास्थ्य को छोड़ कोई अन्य विभाग दिया जा सकता है। इसके साथ-साथ भूपेंद्र सिंह को वाणिज्य कर विभाग दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। पिछले कई सालों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास का अच्छा खासा अनुभव रखने वाले गोपाल भार्गव एक बार फिर इसी विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सिंधिया समर्थक मंत्रियों में गोविंद राजपूत के पास दो विभागों में से एक विभाग कम किया जा सकता है, वही इमरती देवी को एक बार फिर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ साथ प्रभु राम चौधरी को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उम्मीद इस बात की भी है कि लोक निर्माण ,पीएचई और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कुछ विभाग सिंधिया समर्थकों के पास रहेंगे तो कुछ भाजपा के पुराने विधायक जो मंत्री बने हैं उनके पास रह सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews