राजधानी में बढ़ते संक्रमण के बीच बुटीक की आड़ में खेला जा रहा था जुआ,5 महिलाओं सहित 7 धराए

Challenges-of-the-gamblers-to-the-bhopal-police

भोपाल

एक तरफ राजधानी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ लोगों के अजीबोगरीब शौक खत्म होने का नाम नहीं  ले रहे। अब भोपाल में पुलिस ने बुटीक की आड़ में जुआ खेलते 7 लोगों को पकड़ा हैं, इनमें से 5 महिलाएं हैं।

जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा थाना इलाका स्थित जैन नगर में एक बुटीक की आड़ में जुआ चल रहा था। महिलाएं खरीदारी के बहाने एक-एक कर बुटीक में इकट्ठा हुईं और जुआ खेलने लगी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस से बचने के यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगावाया गया था। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व दो पुरूषों को गिरफ्तार किया है।

कोहेफिजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैन नगर के एक बुटीक में संदिग्ध तरीके से महिलाएं एकत्रित होती हैं। महिलाएं खरीदारी करने के बहाने दोपहर में बुटीक में आती हैं और शाम तक वहीं रुकी रहती हैं। सूचना पर पुलिस ने इस बुटीक पर छापेमारी की। यह बुटीक रश्मि निगम नाम की महिला चलाती है। पुलिस जब वहां पहुंची तो चैनल का गेट लगा हुआ था। साथ ही बाहर की ओर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा था जिससे बाहर की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने गेट का ताला खुलवाया तो अंदर बुटीक के बाजू वाले कमरे में पांच महिलाएं व दो पुरूष मिले। इनकी पहचान रश्मि निगम, कविता मोटवानी, हेमा तेजवानी, जया रुबानी, माया भगवानी, नरेश भम्मानी तथा विजय जगवानी के रूप में की गई। मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते व 15 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं। दोनो पुरूष किराने का सामान सप्लाई करने का काम करते हैं। महिला लालघाटी, विजय नगर, चौकसे नगर व बैरागढ़ से आई थीं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है इन पांच में से कुछ महिलाएं पहले भी जुआ खेलते हुए पकड़ाई जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews