अमितोज बल्लभ बने मुख्य कारखाना प्रबंधक, किया पदभार ग्रहण

अमितोज बल्लभ बने मुख्य कारखाना प्रबंधक, किया पदभार ग्रहण

BHOPAL RAIL NEWS : भोपाल एवं भारतीय रेलवे में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले महत्वपूर्ण रेल कारखानों में से एक सवारी डिब्बा पुननिर्माण कारखाना (कोच फैक्ट्री) पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल कारखाने के मुख्य कारखाना प्रबंधक के प्रमुख पद पर भारतीय रेलवे यॉत्रिक इंजीनियर सेवा 1996 बैच के रेल अधिकारी अमितोज वल्‍लभ की पदस्‍थापना की गई है। अमितोज वल्‍लभ नें यह पदभार  निवर्तमान मुख्‍य कारखाना प्रबंधक आशीष कुमार कुल्‍हाड़ा से ग्रहण कर लिया है।

स्‍वागत एवं सम्‍मान

वर्तमान पदांकन के पूर्व अमितोज  वल्‍लभ पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल में एडीआरएम के पद पर थे । अमितोज वल्‍लभ इससे पूर्व भोपाल मंडल में वरिष्‍ठ मंडल यॉत्रिक इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्य कर चुके हैं। अमितोज बल्लभ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय रेल के लिए स्‍पेशल क्‍लॉस रेलवे एप्रेंटिस के रूप में चयनित हुए। उन्‍होनें भारतीय रेल यॉत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्‍थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्‍त की है।
वल्‍लभ के सवारी डिब्‍बा पुनर्निर्माण कारखाना कार्यालय पहुंचने पर उन्हें कारखाना परिवार द्वारा स्‍वागत एवं सम्‍मान दिया गया तथा साथ ही निवर्तमान मुख्‍य कारखाना प्रबंधक आशीष कुमार कुल्‍हाड़ा को विदाई दी गई ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews