मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम की तैयारी पूरी, खातों में जाएगी राशि, 80 लाख किसानों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम की तैयारी पूरी, खातों में जाएगी राशि, 80 लाख किसानों को होगा लाभ

MP News : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (CM Jan Seva Abhiyan) कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में है, राज्य स्तरीय कार्यक्रम 3 फरवरी को विदिशा में आयोजित किया जायेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने कहा कि किसान कल्याण योजना की राशि 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 80 लाख किसानों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) में स्वीकृति-पत्रों का वितरण होगा।

 लाडली बहना योजना की जानकरी भी दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि डालने के साथ ही लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश में रीवा संभाग को छोड़ कर होगा। जिलों के कलेक्टर गाँव-गाँव में किसानों को एकत्रित करें। हर गाँव में कार्यक्रम सुना जाए।

यातायात व्यवस्था के लिए सीएम ने दिए निर्देश 

सीएम शिवराज ने कहा कि विदिशा में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यक्रम व्यवस्थित हो। कार्यक्रम की बेहतर तैयारियां की जाएं। समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews