गुस्से में सीएम शिवराज, क्यों कहा कि ये हम सबके लिए शर्म की बात

गुस्से में सीएम शिवराज, क्यों कहा कि ये हम सबके लिए शर्म की बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आम तौर पर शांत रहने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) शासकीय योजनाओं पर लापरवाही करने वाले और अनुशासनहीनता करने वालों को बिलकुल नहीं छोड़ते। गुरुवार को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के कार्यक्रम में उनका ये रूप दिखा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को जमीन का मालिकाना हक़ दिया उन्हें भू अधिकार पत्र सौंपे। इस दौरान बुरहानपुर कलेक्टर द्वारा उनके सम्बोधन के बीच में बात करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ना सिर्फ फटकार लगाई बल्कि स्पष्ट कहा कि मेरी सब पर नजर है।

ये भी पढ़ें – बच्चों के साथ बच्चे बन गए सीएम शिवराज, सुनी कविताएं, लगाए ठहाके

वरिष्ठ अधिकारियों के इस लापरवाह रवैये के बाद सीएम शिवराज का मूड थोड़ा ख़राब हो गया। उन्होंने कड़े शब्दों में  कलेक्टर्स और जन प्रतिनिधियों से कहा कि मैं एक अपील आप सबसे कर रहा हूं। आपके शहर में अगर कोई बच्चा ऐसा है जो कहीं भीख मांगता है तो वह हम सबके लिए शर्म की बात है। यह कलेक्टर की जवाबदारी है कि तत्काल उसके आश्रय की व्यवस्था करें। उसकी पढ़ाई, कपड़े किताबों  आदि के खर्चे की व्यवस्था हम करेंगे। किसी बच्चे को हम सड़क पर नहीं रहने देंगे। ऐसे कामों के लिए हमारे पास धन की कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें – MP News : कलेक्टर को सीएम शिवराज ने चेताया, हर एक पर मेरी नजर… कांग्रेस ने की एक्शन की मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews