भोपाल पुलिस सेंट्रल जोन 2024 अवार्ड वितरण समारोह, पुलिसकर्मियों को मिला उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार

हर थाने के 10-10 ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने विवेचना, वारंट तामील, पेट्रोलिंग, शिकायत निराकरण और रजिस्टर मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में 2024 सबसे उत्कृष्ट कार्य किया। इन पुलिसकर्मियों को उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
भोपाल पुलिस सेंट्रल जोन 2024 का वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह, पुलिसकर्मियों को मिला उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस सेंट्रल जोन द्वारा वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस उपायुक्त (जोन -3) रियाज इकबाल के नेतृत्व में कार्यरत हर थाने के 10-10 ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने विवेचना, वारंट तामील, पेट्रोलिंग, शिकायत निराकरण और रजिस्टर मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में 2024 सबसे उत्कृष्ट कार्य किया। इन पुलिसकर्मियों को उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अपराध में भारी कमी

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा ने कहा कि भोपाल सेंट्रल जोन में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अपराध में भारी कमी आई है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों में गंभीर अपराधों में अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर मामलों का सफल निराकरण किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा

सभी धर्मों के त्योहारों, धार्मिक जुलूसों, धरना-प्रदर्शनों और अन्य आयोजनों में कानून व्यवस्था को शांति और सुव्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए सेंट्रल जोन के सभी पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2025 में भी ऐसा ही उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews