भोपाल में लगने वाला सालाना तब्लीगी इज्तिमा कोरोना के चलते स्थगित

bhopal tablighi ijtema

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में हर साल लगने वाला तब्लीगी इज्तिमा (Tablighi Ijtema) इस बार नहीं लगेगा| प्रदेश में कोरोना (Corona) के कारण बेकाबू होते हालातों को देखते हुए उलेमा ए दींन टीम ने तब्लीगी इज्तिमा स्थगित करने का फैसला लिया है|

सालाना चार दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा इस बार नहीं होगा| 27 से 30 नवंबर तक तब्लीगी इज्तिमा प्रस्तावित था, 73 वां सालाना तब्लीगी इज्तिमा को स्थगित कर दिया गया है, इसमें हजारों की संख्या में जमाती हर साल शामिल होते हैं। हर साल यहां शहर के ईंटखेड़ी में तब्लीगी इज्तिमा 4 दिनों तक चलता है।

देश में यह इज्तिमा सिर्फ भोपाल में ही होता है। देश-विदेश से मुस्लिम समाज की सैकड़ों जमातें इसमें शामिल होने आती हैं| इज्तिमा में पूरी दुनिया से इस्लाम के अनुयायी धर्म की शिक्षा हासिल करने और सिखाने आते हैं| इस दौरान उलेमा की तकरीरें भी होती हैं| आलमी तब्लीगी इज्तिमा पहली बार 1944 में भोपाल के ही 14 लोगों के साथ शुरू हुआ था। जिसमे अब लाखों लोग शामिल होते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews