MP के किसानों को लेकर एक और बड़ा फैसला, 2 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों (Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। उद्यानिकी विभाग (Horticulture Department)  ने 20 मॉडल विकासखण्डों को विकसित करने का फैसला किया है, इससे मध्य प्रदेश के करीब 2 लाख कृषक परिवार लाभान्वित होंगे।उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता बरतें।

यह भी पढ़े.. New Transfer Policy: बिना प्रभारी मंत्रियों के मध्य प्रदेश में कैसे होंगे तबादलें…?

दरअसल, आज उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Minister Bharat Singh Kushwaha) गुलाब उद्यान में वर्ष 2017 बैच के नव-नियुक्त अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 मॉडल विकासखण्डों को विकसित किया जायेगा। इनके माध्यम से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़े 2 लाख कृषक परिवार लाभान्वित होंगे। विभाग में सहायक उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े.. Transfer: मध्य प्रदेश में आरपीएफ इंस्पेक्टरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि विभाग की योजनाओं को नव-नियुक्त अधिकारी अच्छी तरह से समझें। किसानों को योजनाओं की जानकारी से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। योजनाओं में लक्ष्यों का निर्धारण किसानों की माँग के अनुसार किया जाये। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews