एक और हनीट्रैप: लड़की के जाल में फंसाकर करते थे ब्लैकमेल, नकली पुलिस मारती थी रेड

एक और हनीट्रैप: लड़की के जाल में फंसाकर करते थे ब्लैकमेल, नकली पुलिस मारती थी रेड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक बार फिर हनीट्रैप (Honeytrap) का मामला सामने आया है| यहां पिपलानी इलाके में पुलिस (Police) ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जो लड़की के जाल में फंसाकर बंद कमरे में ले जाते थे, फिर गिरोह के अन्य साथी नकली पुलिस बनकर रैड मारते थे| जिसके बाद पीड़ित से रुपयों की ठगी की जाती थी| पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार है|

जानकारी के मुताबिक पिपलानी निवासी एक युवक को उसके दोस्त अंटू उर्फ़ कौशल ने एक लड़की से दोस्ती कराकर कतरा हिल्स स्थित एक फ्लेट में ले गया| जहां फरियादी और युवती को कमरे में बंद कर दिया| जिसके बाद अपने साथी योगेंद्र विश्वकर्मा और आलोक शर्मा को बुला लिया| कमरे के अंदर जाकर दोनों ने नकली पुलिस बनकर फरियादी से 11000 नगद और 2 तोला वजनी सोने की चेन छीन ली और धमकी दी कि रिपोर्ट की तो बलात्कार के केस में फंसा देंगे|

पीड़ित युवक ने डर के कारण पुलिस में रिपोर्ट नहीं की| लेकिन बाद में वरिष्ठ कार्यालय में लिखित शिकायत की गई | जिसकी जांच पर आरोपी योगेंद्र विश्वकर्मा और युवती को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है | इसके साथ ही घटना में उपयोग की गई इंडिका वाहन भी जप्त की गई है|मामले में आरोपी आलोक शर्मा और अंटू उर्फ कौशल की तलाश जारी है|

आरोपी योगेंद्र विश्वकर्मा मुख्य सरगना है इसके कई युवतियों से संपर्क है| पूर्व में भी यह अन्य युवतियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है | आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 392 506 में गिरफ्तार कर आरोपियों से फरियादी की लूटी गई चेन जो मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखी है को जप्त कर पुलिस रिमांड की कार्रवाई की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews