Hindi News

कोरोना काल में मप्र के कक्षा 6वीं और 8वीं के छात्रों को लेकर एक और बड़ा फैसला

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कोरोना काल में मप्र के कक्षा 6वीं और 8वीं के छात्रों को लेकर एक और बड़ा फैसला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के स्कूल शिक्षा विभाग  (School Education Department)  ने कोरोना (Coronavirus) के चलते 15 अप्रैल तक स्कूल ना खोलने (School Close) का फैसला किया है।वही दूसरी तरफ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक (Class 6th to 8th) के छात्रों (Student) के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय  की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रसारण (Online Broadcasting) फिर शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. कृषि मंत्री समेत 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर द्वारा कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय (Math And Science Subjects) पर आधारित कार्यक्रम, प्रत्येक बुधवार शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान (National Innovation Campaign) के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगी।

कार्यक्रम की यू-ट्यूब (Youtube) लिंक MPSSA और APC अकादमिक व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp group) में भेजी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के छात्रों (Student) के साथ-साथ शिक्षकों एवं पालकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। छात्रों के साथ-साथ विज्ञान एवं गणित विषय के सभी शिक्षक (Teacher), सभी BAC, CAC, APC अकादमिक स्टाफ, डाइट फैकेल्टी और STEAM के लिए चयनित सभी विद्यालयों के शिक्षक कार्यक्रम का ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि के आसार

कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी(District Education Officer), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, प्राचार्य डाइट और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग राज्य शिक्षा केंद्र (State education center) द्वारा की जाएगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !