बीजेपी में प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू

बीजेपी में प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के उपरांत अपनी टीम में प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

महामंत्रियों की सूची इस प्रकार है-
1. रणवीर सिंह रावत
2. हरिशंकर खटीक
3. शरतेन्दु तिवारी
4. भगवानदास सबनानी
5. कविता पाटीदार

बता दें कि बीजेपी (BJP) की नई कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर संगठन के बड़े नेताओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष (State President) बनने के बाद एक लंबा समय वीडी शर्मा (VD Sharma) को हो गया है, लेकिन उनकी नई टीम फाइनल नहीं हो पा रही थी। टीम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha MP Jyotiraditya Scindia) के किन समर्थकों को जगह दी जाए और किन पदों पर इसे लेकर पार्टी में मंथन चलता रहा। पहले मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के कारण भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन रोक दिया गया था। हाल ही इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और सुहास भगत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhaan) और नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomer) के साथ दो दौर की बातचीत हो चुकी थी और आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब बीजेपी ने अपने महामंत्रियों की घोषणा कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews