‘बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं,’ क्या MP में हैं दो टाइगर!

‘बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं,’ क्या MP में हैं दो टाइगर!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। “एक साल में मौसम बदल जाते हैं, एक साल में लोग बदल जाते हैं, एक साल में सत्ता बदल जाती है..लेकिन नहीं बदलता तो बीजेपी का जनसेवा का संकल्प नहीं बदलता है।” ये कहना है बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) का। हालांकि ये कहने का अवसर उनके पास तभी आया है, जब वो स्वयं पार्टी बदल चुके हैं। शनिवार को शिवराज सरकार (shivraj singh chouhan) के चौथे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सिंधिया भोपाल में थे।

ये भी देखिये – दिग्विजय का सिंधिया से सवाल- कांग्रेस में रहते हुए आपने कितने चूहे खाए थे!

सिंधिया ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कहा कि वो भी भीषण समय था। शिवराज  सिंह जी ने कई दिन पहले कहा कि हमारा संकल्प है रोटी कपड़ा और मकान, हमारा संकल्प है पढ़ाई लिखाई और दवाई। ये केवल सरकार का संकल्प नहीं, बीजेपी के एक एक कार्यकर्ता का संकल्प नहीं बल्कि हमारे जीवन का संपक्ल और हमारे जीवन का उद्देश बन चुका है। ये सेवा भाव ही हमारी पार्टी है। हालांकि एक साल पहले ‘हमारी पार्टी’ से सिंधिया का तात्पर्य कांग्रेस हुआ करती थी। लेकिन बदलाव की इस बयार में कब क्या बदल जाए, कहना कठिन है। अब तो सिंधिया कहते हैं कांग्रेस ने 15 महीने के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया, और जब उन्हें ये याद दिलाया तो अहंकार में उन्होने मेरी बात अनसुनी कर दी।

फिलहाल तो मध्यप्रदेश में दो टाइगर है, ये कहना है सिंधिया समर्थकों का। और इसी आशय की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें सीएम शिवराज और सिंधिया साथ खड़े हैं और उनके पीछे बैकड्रॉप में दो टाइगर्स की तस्वीर लगी है। सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है ‘मप्र में कांग्रेस की भ्रष्ट, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंक भाजपा की जनहितैषी सरकार स्थापित करने वाले मध्य प्रदेश के दो टाइगर’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews