गणतंत्र दिवस पर उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

गणतंत्र दिवस पर उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

भोपाल। गणतंत्र दिवस पर उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन लिली टॉकीज़ के पास दोपहर 12ः00 बजे विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष भारत के संविधान को बचाने के लिए उपवास किया जाएगा जिस प्रकार से मोदी सरकार भारत के संविधान को खत्म करना चाह रही है उस संविधान को बचाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है जिसमें सभी धार्में के लोग उपस्थित होंगे। तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपस्थित हुए। मध्य विधानसभा के सभी वार्डां से पद यात्रा कर राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस उपवास में शामिल होंगे।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा डॉ. बाबा सा. भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान में मोदी सरकार संविधान में बदलाव कर रही है आज देश मे चारों तरफ डर का माहौल है और आज जरुरत इस बात की है कि हम सबको एक साथ मिलकर भारत के संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ना होगी। जिस प्रकार से मोदी सरकार संविधान के विरूद्ध धर्म के आधार पर बिल लेकर आई है इससे स्पष्ट होता है कि बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को समाप्त करने के लिए एन.आर.सी, सी.ए.ए. और एन.पी.आर क़ानून लेकर आए हैं जो संविधान के खिलाफ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews