सीएम शिवराज के ऑफर पर अरुण यादव का पलटवार! बीजेपी में शामिल होने से किया इंकार, कही ये बात

सीएम शिवराज के ऑफर पर अरुण यादव का पलटवार! बीजेपी में शामिल होने से किया इंकार, कही ये बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सियासी खेल जारी है। बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काँग्रेस नेता अरुण यादव (Arun Yadav) को बीजेपी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे काँग्रेस नेता ने ठुकरा दिया है। सीएम शिवराज के ऑफर पर पलटवार करते हुए अरुण यादव ने ट्विटर पर यह मैसेज लिखा की “धन्यवाद शिवराज जी, आपने कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता को सत्ता में आमंत्रित किया है। कांग्रेस पार्टी ने मुझे और मेरे परिवार को बिन मांगे ही बहुत कुछ दिया है । हम सत्ता में ज़रूर आयेंगे, मगर भाजपा के साथ नहीं कांग्रेस की सरकार बनाकर आएंगें।” 

— Arun Subhash Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) June 29, 2022

दरअसल, बीते दिन सीएम शिवराज ने काँग्रेस नेता अरुण यादव को कहा की आप काँग्रेस में क्या कर रहे हैं। बता दें की अरुण यादव काँग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष यादव के बेटे हैं, जो दिग्गविजय सिंह की सरकार में उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं अरुण यादव भी काँग्रेस के बड़े नेताओं में से एक है। सीएम शिवराज ने एक चुनावी सभा संबोधित करते हुए कथित तौर पर अरुण यादव को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था।

यह भी पढ़े… उदयपुर कांड को लेकर इंदौर में भी सक्रियता, अमन-चैन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

बता दें की 2018 में अरुण यादव शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही वो केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल अरुण यादव सीएम शिवराज के निमंत्रण को इंकार कर दिया, हालांकि खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव, नगर निकाय चुनाव और राज्यसभा चुनाव के बीच टिकट बंटवारे को लेकर अरुण यादव की नाराजगी की खबरें भी सामने आई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews