
Commission issues notice to CMHO
मध्यप्रदेश में शिक्षा के विकास को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करें लेकिन सच्चाई इसके उलट है, अशोकनगर जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरी अहीर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर होने के कारण बच्चों को शौचालय में पढ़ाई करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जर्जर हो गई बिल्डिंग
विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और बारिश के मौसम में छत से पानी टपक रहा है, इस कारण बच्चों को स्कूल के शौचालय में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
कलेक्टर को नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, अशोकनगर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
