विधानसभा चुनाव 2021: मध्य प्रदेश के इन IAS अफसरों को मिले यह बड़े निर्देश

IAS transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) के दौर के बीच देश (India) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या के बाद चुनाव आयोग सतर्क हो गया है।5 राज्यों के आगामी चुनावों (Election 2021) को देखते हुए  भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा पोल ड्यूटी पर लगाये गये IAS अधिकारियों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन कराये जाने के आदेश दिये गये हैं।

यह भी पढ़े.. Indore News : महिला ने इस IAS अफसर पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

इसमें मध्यप्रदेश से 35 आईएएस अधिकारियों (IAS Officer) को केन्द्रीय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनकी आब्जर्बर के रूप में ड्यूटी लगी है। इन अधिकारियों को फ्रन्ट लाइन वर्कर्स(Front line workers)  माना गया है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ये आब्जर्बर्स असम(Assam), पश्चिम बंगाल(West Bengal, तमिलनाडु(Tamil Nadu, केरल(Kerala एवं पुडुचेरी(Puducherry) विधानसभा निर्वाचन 2021 के लिए लगाये गये है। इन अधिकारियों के वैक्सीनेशन के लिये भोपाल (Bhopal), उज्जैन(Ujjain) एवं ग्वालियर (Gwalior) में सुविधा उपलब्ध करायी गई।

इसमें आईएएस (IAS) अधिकारी गिरीश शर्मा, दीपक सक्सेना, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार,  मनोज खत्री, राजीव शर्मा, सुश्री सरिता बाला, राजेश ओगरे, भरत यादव, जगदीश चन्द्र जतिया, धनराजू, स्वतंत्र सिंह ने कोविड सेंटर, जे.पी. हॉस्पिटल भोपाल में, मालसिंह तथा वीरेन्द्र सिंह ने उज्जैन में और श्रीमती सपना निगम ने ग्वालियर में कोरोना वैक्सीन लगवाई।

यह भी पढ़े… MP College: सरकारी कॉलेजों को लेकर विभाग का बड़ा फैसला, 10 मार्च तक देना होगी डिटेल्स

गौरतलब है कि आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। वही पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग 6 अप्रैल, तमिलनाडु में 6 अप्रैल और केरल में एक चरण में चुनाव होंगे, जिसके लिए नोटिफिकेशन 12 मार्च और मतदान 6 अप्रैल होगा।इसके अलावा असम में 3 चरण- 27 मार्च, दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल और तीसरे चरण के चुनाव 6 अप्रैल को होंगे। वही इन सभी पांचों राज्यों के नतीजे 2 मई को आएंगे।इसमें बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की साख दांव पर लगी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews