विधानसभा अध्यक्ष का बयान, इंतजार किया पर नहीं आए विधायक

विधानसभा अध्यक्ष का बयान, इंतजार किया पर नहीं आए विधायक

भोपाल। प्रदेश की सियासी घटनाक्रम के बीच आ रही खबर के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का बयान सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि इस्तीफा दिए 6 कांग्रेसी विधायकों को शुक्रवार को मिलने का समय दिया गया था। लेकिन कोई भी विधायक मिलने नहीं पहुंचे। कल फिर नए विधायकों का इंतजार किया जाएगा और उनसे मुलाकात की जाएगी। आज जो विधायक नहीं आए हैं अब उनको मिलने की अगली तारीख दी जाएगी।

बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे पर उन्हें सूचना जारी करते हुए उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अपना इस्तीफा सौंपने को कहा था। जिसमें 6 विधायकों को शुक्रवार को, 8 को शनिवार को और बाकी विधायकों को रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत होना था। खबर यह भी थी कि कांग्रेसी विधायक शुक्रवार को बेंगलुरु से वापस भोपाल लौट रहे हैं। जिसमें आई सूचना के मुताबिक विधायक एयरपोर्ट से आकर वापस लौट गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि शुक्रवार को मिलने नहीं आए विधायकों को मिलने के लिए एक नई तारीख की जाएगी। वही शनिवार को फिर विधायकों का इंतजार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews