फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार के आसार नहीं,सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को करना होगा और इंतजार

फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार के आसार नहीं,सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को करना होगा और इंतजार

भोपाल

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार (cabinet expansion) एक बार फिर टलता नजर आ रहा है। दरअसल इस समय कैबिनेट के नाम पर प्रदेश में सिर्फ पांच मंत्री हैं जो औपचारिक रूप से और संवैधानिक प्रक्रिया के हिसाब से कैबिनेट (cabinet) नहीं है। हर बार यह बात सामने आती है कि जल्द शिवराज (shivraj) अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, लेकिन एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की तमाम अटकलों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

दरअसल इसकी एक बड़ी वजह है राज्यपाल लालजी टंडन (Governor lalji tandan) का दस दिन के अवकाश पर लखनऊ (Lucknow) चले गये है। अब वे 19 जून को ही वापस लौटेंगे, यानी फिलहाल दस दिन तो मंत्रिमंडल का विस्तार होना ही नहीं है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के कोरोना पॉजिटिव (corona positive) निकलने की वजह से अब फिलहाल उनके भी तीन सप्ताह तक सक्रिय राजनीति में लौटने की उम्मीद कम है। इसके चलते अब लगता है कि कोई बड़ी बात नहीं जो मंत्रिमंडल का विस्तार जुलाई तक टल जाए। ऐसे में सिंधिया समर्थक व पूर्व विधायक जो इस्तीफा देकर बीजेपी (bjp) में शामिल हुए हैं उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उन्हें अब अपने क्षेत्र में जवाब देना मुश्किल हो रहा है कि वह कब तक सरकार में मंत्री बनेंगे। और क्योंकि उनको चुनाव भी लड़ना है इसलिए उनको अपने राजनीतिक भविष्य की भी चिंता है। अब देखना यही है कि कोरोना के नाम पर मंत्रिमंडल का विस्तार कब तक टलता रहता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews