अरविंद मेनन पर पश्चिम बंगाल में हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

attack-on-bjp-leader-Arvind-Menon's-in-West-Bengal-allegations-against-TMC

भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बारसात नगरपालिका के पास पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अरिंवद मेनन पर हमले की कोशिश की गई। भाजपा ने इस घटनाक्रम के पीछे तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों का हाथ बताया है। अभी तक हमलावरों के नाम सामने नहीं आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है। साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता थाने का घेराब किए हुए हैं। हालात पर नियंत्रण करने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक मेनन सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पार्टी संबंधी कार्यों को खत्म करके लौट रहे थे। इस बीच बारसात नगर पालिका के पास पहले से घात लगाऐ बेठै टीएमसी समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।  उनकी सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय बल के जवान उन्हें बमुश्किल वहां से निकाला। सूचना देने के काफी देर बाद स्थानीय पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार चुके थे। कुछ देर बाद भाजपा के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यहां बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा और टीएमसी के बीच विवाद गहरा गया है। 

पहले भी हो चुका है हमला

भाजपा ने अरविंद मेनन को पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। लेकिन तब उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews