
भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई के पाठ्यक्रम से अकबर नामा,बाबर नामा सहित आक्रांताओं का महिमा मंडित करने वाली विषय-सामग्री को हटाने का गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आक्रांता कभी हमारे आदर्श नहीं हो सकते है। हम भी देखेंगे कि हमारे शिक्षण संस्थानों में भी तो कहीं इस तरह के पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाए जा रहे है।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्र ने सीबीएसई कोर्स से कई पाठ्यक्रमों को हटाया है। मैं इस पहल का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि जो पाठ्यक्रम हटाए गए है वह सब आक्रांताओं को महिमा मंडित करते थे। आक्रांता कभी भी हमारे आदर्श नहीं हो सकते है।
यह भी पढ़े…मेट्रो में अचानक डांस करने लगी लड़की, लोगों ने भी किया इन्जॉय, देखिये वीडियो
गृह मंत्री ने कहा कि हम भी हमारे शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए का रहें पाठ्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। अगर आक्रांताओं को महिमा मंडित करने वाला कोई विषय सामग्री होगी तो उसे हटाया दिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”731331545″]
दिग्गी तले अंधेरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गृह जिले में कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव में हुईं करारी हार पर गृह मंत्री ने तंज कसा है।उन्होनें कहा कि दिया तले अंधेरा तो सुना था यहाँ तो दिग्गी तले अंधेरा हो गया हैं। दिग्गी राजा कांग्रेस को चुनाव में मिली आंशिक सफलता पर जश्न मना रहे है वही दूसरी ओर उनकी अपनी राजगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस केवल तीन पार्षद ही जीता पाई हैं। इतनी बड़ी हार के बाद भी दिग्विजय सिंह जश्न मना सकते हैं क्योंकि गलती दिग्विजय सिंह की नहीं कमलनाथ की है जिन्होंने टिकिट वितरण किए।
