
MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने डॉ. आम्बेडकर नगर से बांद्रा टर्मिनस के बीच 11-12 अगस्त से 2 स्पेशल ट्रेन शुरु की है, इसकी बुकिंग शुरू हो गई है, इससे इंदौर, देवास, रतलाम और उज्जैन जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। मध्य रेल भुसावल मंडल के मनमाड़ स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनेंस के कार्य के चलते जबलपुर – पुणे साप्ताहिक स्पेशल, पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दादर – बलिया स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने निरस्त किया है।वही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भी कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट भी परिवर्तित किए गए हैं।
12 से 18 अगस्त के बीच 6 ट्रेनें निरस्त
- 02132 जबलपुर – पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त को निरस्त।
- 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त निरस्त रहेगी ।
01751 रीवा – पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त को निरस्त। - गाड़ी संख्या 01752 पनवेल – रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त को निरस्त रहेगी ।
- 01025 दादर – बलिया स्पेशल 12 अगस्त को निरस्त
- 01026 बलिया – दादर स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त एवं 16 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11901-11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा एक्सप्रेस 15 से 18 अगस्त तक रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट रहेंगे डायवर्ट
- 13 अगस्त को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12627 बेंगलुरु – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बल्लारशाह-नागपुर-इटारसी होकर जाएगी।
- 13 अगस्त को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली – बेंगलुरु कर्नाटक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-नागपुर- बल्लारशाह होकर जाएगी।
- ट्रेन क्रमांक 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 21 अगस्त से 24 सितंबर तक 35 दिन ग्वालियर, झांसी, कानपुर के स्थान पर भिंड-इटावा के रास्ते कानपुर होकर जाएगी।
- गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 20 अगस्त से 23 सितंबर तक कानपुर, झांसी, ग्वालियर के स्थान पर कानपुर से इटावा-भिंड होते हुए ग्वालियर आएगी।
- गाड़ी संख्या 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 अगस्त, 28 अगस्त, 11 सितंबर, 18 सितंबर व 29 सितंबर को बीना से झांसी के बजाय गुना होते हुए ग्वालियर आएगी।
- 18 अगस्त को गाड़ी संख्या 12279-12280 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस को ग्वालियर तक संचालित किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 14319 इंदौर- बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अगस्त, 31 अगस्त, सात सितंबर, 14 सितंबर व 21 सितंबर को ग्वालियर से झांसी के बजाय गुना होते हुए बीना जाएगी।
- गाड़ी संख्या15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना से शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
- गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी के बजाय शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
- गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, 15 सितंबर, 22 सितंबर को गुना-बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना-शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी और भिंड-इटावा होते हुए कानपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09466 डिब्रूगढ़-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 अगस्त, 28 अगस्त, चार सितंबर, 11 व 18 सितंबर को कानपुर, झांसी, गुना, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर, इटावा से भिंड होते हुए ग्वालियर आएगी।
डॉ. आम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
- गाड़ी संख्या 09326 डा. आम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 11 अगस्त को डॉ. आम्बेडकर नगर (महू) से रात 8.55 बजे रवाना होकर रात 9.20 इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद रात 10.10 बजे देवास, 11.23 बजे उज्जैन से दाहोद होते हुए अगले दिन दोपहर 12.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09325 बांद्रा टर्मिनस -डॉ. आम्बेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस 12 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 03.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम होते हुए सुबह 6.30 बजे इंदौर और सुबह 7.15 बजे डा अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
- डॉ. आम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, सूरत एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एलएचबी रैक से चलेगी। इसमें दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
नोट – यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 नंबर पर संपर्क कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

