सुनसान इलाके में ऑटो रोककर ड्राइवर ने युवती को छेड़ा, शोर मचाने पर भागा

indore crime news

भोपाल। निजी क्लीनिक में लैब असिस्टेंट की नौकरी करने वाली युवती के साथ मनचले ऑटो चालक ने छेडख़ानी कर दी। पीडि़ता का क्लीनिक शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित मोतीया तालाब के सामने है। लड़की कल सुबह वहां जाने के लिए छोला मंदिर इलाके से ऑटो में सवार हुई थी। चालक उसे कबाडख़ाने में स्थित सुनसान इलाके में ले गया। वहां अश्लील हरकतें करने। शोर मचाने पर मनचला मौके से फरार हो गया। लड़की की शिकायत पर हनुमानगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीडि़ता छोला मंदिर थाना क्षेत्र की निवासी है। वह मोतीया तालाब के सामने स्थित एक महिला डाक्टर के क्लीनिक में बतौर लैब असिस्टेंट नौकरी करती है। अशरफ मंसूरी नाम के ऑटो चालक के साथ हर रोज़ क्लीनिक तक जाती और आती है। कल सुबह भी वह ऑटो से क्लीनिक के लिए जा रही थी। तभी ऑटो चालक ने फरियादिया को दूसरे रास्ते से ले जाने की बात कहकर ऑटो अग्रवाल धर्मशाला के पास से कबाड़ खाने की तरफ मोड़ दिया। वहां एकांत में ऑटो को खड़ा किया और पीडि़ता के साथ में अश्लील हरकत कर दी। जिससे घबराई लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी लड़की को ऑटो से उतारकर फरार हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अशरफ के मिजाज़ में बदलाव दिख रहा था। वह उस पर बुरी नजरें रखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

– नर्सिंग की छात्रा को पीछा कर छेड़ा

इधर निशातपुरा थाना इलाके में स्थित निजी मैडिकल कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ पूर्व परिचित ने छेडख़ानी कर दी। 21 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आशिष ठाकुर स्कूल के समय से उसका परिचित है। दोनों एक साथ पढ़े भी हैं। पिछले कुछ समय से अचानक आशीष के कॉल आने लर्गे। वह कॉल पर उससे बदसलूकी करता है। जबरन बात करने का दबाव बनाता है। कॉलेज आते और जाते समय उसका पीछा करता है। कल शाम को वह कॉलेज से निकल रही थी। कैंपस के बाहर आरोपी खड़ा था। जिसने रास्ता रोककर पीडि़ता से बात करने का प्रयास किया। विरोध करने पर झूमाझटकी करने लगा। तब कॉलेज के गार्ड आए और फरियादिया की मदद की। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

– पड़ोसी ने विवाहिता को छेड़ा

टीला जमालपुरा थाना इलाके में 35 वर्षीय पीडि़ता रहती है। उनके पड़ोस में आरोपी अनिल गौर रहता है। अनिल पिछले कई दिनों से महिला का कहीं भी आते और जाते समय पीछा करता था। कल दोपहर को निजी कार्य के लिए पीडि़ता घर से निकली थी। आरोपी ने रास्ते में उन्हे रोक लिया। अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर छेडख़ानी कर फरार हो गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews