विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को निकलेगी जागरूकता रैली, 6 राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटर होंगे आकर्षण का केंद्र

विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को निकलेगी जागरूकता रैली, 6 राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटर होंगे आकर्षण का केंद्र

World Disabled Day 03 December 2022 : 03 दिसंबर को दुनिया विश्व दिव्यांग दिवस मनाती है इसे अंग्रेजी में World Disabled Day या फिर International Day of Persons with Disabilities भी कहते हैं। मध्य प्रदेश में इस दिन कल शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर 2022 को राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में दिव्यांगजन रचनात्मक एवं खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। भोपाल के शासकीय दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर विद्यालय में पूर्व में हुई विभिन्न स्पर्धाओं के चयनित प्रतिभागी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

दिव्यांग खिलाड़ियों की जागरूकता रैली

शनिवार को दिव्यांग खिलाड़ियों की जागरूकता रैली शासकीय नूतन महाविद्यालय भोपाल से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश सहित 5 अन्य राज्य उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के दिव्यांग क्रिकेट सितारे आकर्षण का केंद्र होंगे। ये खिलाड़ी 4 दिसबंर से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में व्हीलचेयर क्रिकेट चेंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे। जागरूकता रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। वहीं जबलपुर के कमानिया गेट से दिव्यांगजनों द्वारा रैली निकाली जायेगी तथा रैली के समापन पर मानस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश में होंगे कई तरह के आयोजन

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से रचनात्मक गतिविधि चित्रकला, गायन-वादन, नृत्य, खेलकूद गतिविधियाँ गोला फेंक, भाला फेंक, ट्राई साइकिल रेस, कैरम, वैशाखी दौड़ सहित स्वास्थ्य शिविर और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews