हाई टेक सुविधाओ के साथ संत नगर में बनेगा अयोध्या घाट, बोट क्लब के साथ फ्री वाईफाई सुविधा

हाई टेक सुविधाओ के साथ संत नगर में बनेगा अयोध्या घाट, बोट क्लब के साथ फ्री वाईफाई सुविधा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में संत हिरदाराम गुलाब उद्यान में लगभग 1 करोड़ की लागत से स्मार्ट पोल- फ्री वाईफाई सुविधा के साथ अयोध्या घाट का निर्माण कराया जाएगा । शनिवार को संत हिरदाराम गुलाब उद्यान में बड़े तालाब के किनारे अयोध्या घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar SHarma) के मुख्य आतिथ्य में किया गया ।

इस अवसर पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर वासियो के लिए संत हिरदाराम गुलाब उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है । गुलाब उद्यान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा । नदी एवं जल से जुड़े अनेक तीज त्योहारों पर नागरिको की सुविधा हेतु अयोध्या घाट का निर्माण कराया जा रहा है शर्मा ने बताया कि चालिहा पाठ का समापन अवसर हो, छठ पूजा हो या कार्तिक के दौरान दीप दान हो या पूर्वजो का तर्पण सहित आदि सभी त्योहारों को हर्षउल्लास से इस घाट पर मनाया जा सकेगा । शर्मा ने बताया कि अयोध्या घाट को हाई टेक सुविधा से लैस किया जाएगा यहाँ स्मार्ट पोल-सीसीटीवी कैमरे- फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी । शर्मा ने कहा कि अयोध्या घाट पर विशाल श्रीराम की प्रतिमा भी लगवायी जाएगी ।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 450 साल की प्रतीक्षा के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है । 4 लाख से अधिक हिंदुओ के बलिदान के बाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की वजह से करोड़ो हिंदुओ को श्रीराम लला के मंदिर निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । 14 जनवरी से विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीराम लला के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की जा रही है । हम सभी को इस अभियान को सफल बनाना है । श्रीराम लला का मंदिर निर्माण हर हिन्दू के छोटे बड़े सहयोग से हो इस अभियान की यही कल्पना है ।

वन ट्री हिल पर लगाया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
अयोध्या घाट के भूमि पूजन अवसर पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत नगर के वन ट्री हिल पर भारत देश की आन बान और शान हर हिंदुस्तानी के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाएगा । तिरंगा लगाने के लिए सम्पूर्ण संत नगर में एक अभियान चलाया जाएगा ।

अयोध्या घाट बनेगा पर्यटन स्थल, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम गुलाब उद्यान एवं अयोध्या घाट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा । पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने से यहाँ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा साथ ही हमारे संत नगर की खूबसूरती भी बढ़ेगी .

पाथ वे से जुड़ेगा गुलाब उद्यान से दीनदयाल उद्यान तालाब को अतिक्रमण से बचाएंगे – रामेश्वर
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम गुलाब उद्यान से दीनदयाल उपाध्याय उपवन तक तालाब के किनारे किनारे पाथ वे का निर्माण कराया जाएगा जिससे दोनों उद्यान आपस मे जुड़ेंगे साथ ही बड़े तालाब की और बढ़ने वाले अतिक्रमणों पर भी अंकुश लगेगा ।

पत्थर बाजों और बदमाशो को नही छोड़ेगी शिवराज सरकार
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है । पत्थरबाज हो या बदमाश किसी को छोड़ा नही जाएगा । गुंडे और बदमाशो के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews