बी. कार्तिकेयन होंगे मुरैना के नए कलेक्टर, आदेश जारी

बी. कार्तिकेयन होंगे मुरैना के नए कलेक्टर, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में जहरीली शराब पीने से 20 से अधिक लोगों की मौत के बाद सरकार ने एसपी और कलेक्टर को हटा दिया है| बुधवार शाम को नए एसपी और कलेक्टर की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं| डिंडोरी कलेक्टर बी कार्तिकेयन (B Karthikeyan) को मुरैना जिले का नया कलेक्टर (Morena Collector) बनाया गया है| वहीं 2009 बैच के आईपीएस सुनील कुमार पांडे (SK Pandey) को मुरैना का नया पुलिस अधीक्षक (Morena SP) बनाया गया है।

इससे पहले शराब काण्ड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजातिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था| इसके अलावा एसडीओपी को निलंबित किया गया है। वहीं सरकार ने घटना की जांच के लिए कमिटी बनाई है| गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। कमेटी में एडीजी साईं मनोहर और डीआईजी मिथिलेश शुक्ला को सदस्य बनाया गया है। कमेटी आज रात भोपाल से मुरैना के लिए रवाना होगी। गुरुवार को कमेटी मौके पर जाकर जांच करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews