
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा(BJP) के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। कांग्रेस(Congress) ने इस वीडियो को ट्वीट कर इसपर सवाल खड़े किये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP Madhya Pradesh) के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कसी कार्यक्रम का दिखाई दे रहा है जिसमें सांसद मिश्रा भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम यह मानते थे कि कलेक्टर को एक थप्पड़ मार दो तो साल दो साल की नेतागिरी पक्की हो जाती थी।
ये भी पढ़ें – MP : पुलिस विभाग में देखा जाएगा बड़ा फेरबदल, स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत होंगे यह दो अधिकारी
इसके आगे सांसद मिश्रा कहते सुनाई दे रहे हैं हम ताकते रहते थे और मौका भी मिल जाता था, कभी किसी कलेक्टर को तमाचा मार देना, कभी कॉलर पकड़ लेते थे कभी कमिश्नर पर कुर्सी फेंकना, ये काम था हम लोगों का। कांग्रेस(MP Congress) के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा सांसद के वीडियो को ट्वीट कर सवाल किया है कि अधिकारियों के लिए ये कैसी भाषा?
ये भी पढ़ें – Toy Train से IRCTC करा रही दार्जिलिंग, गंगटोक की यात्रा, समझिये टूर प्लान
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1514205451252305922
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

