
Rejuvenation of Bairagarh Railway Station : सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैरागढ़ रेलवे स्टेशन का विकास होगा। यहां हैरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए नए भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। जिसे लेकर आज हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा सहित रेलवे के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

PM मोदी वर्चुअली करेंगे शुभारंभ
बता दें कि रविवार (6 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 9.30 बजे वर्चुअली पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ करेंगे। जिसमें मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, मंत्रीगण, स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद रहेगें। जिसके लिए रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे। यात्रियों को परिवर्तित मार्ग यानि स्टेशन से धोबी घाट होते हुए बैरागढ़ थाने वाले रास्ते से होकर जाना होगा। बता दें कि इस योजना के तहत, देशभर के कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास किया जा रहा है।
विधायक ने दी ये जानकारी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा, “नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। आम नागरिकों को सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि यह विकास रोजगार को बढ़ाता है। वहीं, संत नगर एक व्यापारिक केन्द्र है, जहां रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की स्वीकृती मिली है।
[dgv_vimeo_video id=”851901557”]
मिलेंगी ये सुविधाएं
बैरागढ़ या संत हिरदाराम नगर में एक नया ओवरब्रिज निर्माण हो रहा है, जिसे आधुनिक तकनीकी तरीके से तैयार किया जा रहा है। दिव्यांग लोगों को अब लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्लेटफ़ॉर्म पर डिजिटल डिस्प्ले वाले सिमस्ट लगाएं जाएंगे।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

