फिल्म पठान के विरोध में उतरे बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता, लगाया हिंदू समाज को बदनाम करने का आरोप

फिल्म पठान के विरोध में उतरे बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता, लगाया हिंदू समाज को बदनाम करने का आरोप

Bhopal News : राजधानी भोपाल में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध किया है। बता दें कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे भगवा रंग का अपमान हो रहा है इसलिए बजरंग दल ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, फिल्म को बैन करने की भी मांग की जा रही है। बता दें कि फिल्म पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने भगवा वस्त्र पहन कर डांस किया है जिसका की पूरे देश में हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”781759696″]

जबलपुर में किया गया प्रदर्शन

दरअसल, बजरंग दल का आरोप है कि हिंदू समाज को जानबूझ के बदनाम किया जा रहा है। वहीं, जबलपुर के भेड़ाघाट में भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर हंगामा किया। साथ ही इस बात का ऐलान किया कि जबलपुर में शाहरुख खान की फिल्म रिटर्न टिकट और डंकी की जो शूटिंग हो रही है, उसे नहीं होने दिया जाएगा। विहिप और बजरंग दल के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”781759927″]

कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

भेड़ाघाट के पंचवटी और बाईपास में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले हनुमान चालीसा पाठ की और उसके बाद से पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि शाहरुख और दीपिका ने अपनी फिल्म पठान में भगवा वस्त्र पहन कर उसका अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जबलपुर में कभी भी ना ही शाहरुख खान की फिल्मों की शूटिंग होने दी जाएगी और ना ही यहां पर मॉल में उनकी फिल्में लगने दी जाएगी। जबलपुर
जबलपुर में

वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews