बालाघाट गैंगरेप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये 5 मांगें

नौ दिन पहले दुगलाई गाँव के हट्टा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रही चार आदिवासी लड़कियों के साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया। इस घटना के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मामला में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
Umang Singhar on education

Umang Singhar

Umang Singhar Letter to CM Mohan Yadav : बालाघाट जिले के दुगलाई गांव में आदिवासी बालिकाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पांच महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

अपने पत्र में उमंग सिंघार ने 23 अप्रैल की रात हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना के बाद एक बार फिर आदिवासियों के उत्पीड़न का मामला उठाया है और कहा है कि मध्यप्रदेश में आदिवासी और दलित समाज सहित सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

उमंग सिंघार की बालाघाट सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पाँच प्रमुख मांगें की हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके। इसी के साथ अनुभवी विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाए जो अनुसूचित जनजाति अत्याचार और पोक्सो मामलों में दक्ष हो।

सहायता राशि, सुरक्षा सहित की पाँच मांगें 

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से तीसरी मांग की है कि पीड़िताओं को कम से कम एक करोड़ रुपये की सहायता राशि जाए। साथ ही पीड़िताओं और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए गांव में स्थायी पुलिस बल की व्यवस्था की जाए ताकि पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं गरिमा सुरक्षित रहे। उन्होंने मांग की कि आदिवासी एवं दलित महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में हो रही वृद्धि को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यबल (स्पेशल टास्क फोर्स) का गठन किया जाए।

Umang Singhar Writes to CM Mohan Yadav

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews