Bank Holiday 2022: 12 से 31 मार्च के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Bank Holiday 2022. मार्च महीने के 10 दिन बीत चुके है और त्यौहारों के चलते बैंक की छुट्टियों का भी सिलसिला जारी है। अगर बैंक (Bank holidays in March 2022 ) से संबंधित कोई भी जरूरी काम है तो जल्द निपटा लें, क्योंकि 12 से 31 मार्च के बीच करीब 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है।इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा! खाते में इस दिन आएंगे11वीं किस्त के 2 हजार रुपए, जल्द पूरा करें ये कार्य

दरअसल,  भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियां (Bank holidays 2022 ) की लिस्ट के हिसाब से मार्च में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है ।इसमें शनिवार-रविवार और त्यौहारों के साथ कई स्टेट में उनके विशेष त्योहार (Special Holiday List) के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।हालांकि बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक,  एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

Bank holidays in March 2022

  • 12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews