Hindi News

Bank Holidays July: 4 से 31 जुलाई के बीच 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई 2021 (3 July 2021)का महिना शुरु हो गया है और इस महिने में करीब 15 दिन बैंक बंद (Bank Holiday 2021) रहने वाले है। अगर बैंक से संंबंधित कोई जरुरी काम हो तो जल्द से जल्द निपटा लें, ताकी आपको चेकबुक-कैश और पासबुक को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े।हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online transaction) और ऑनलाइन ट्रांसफर (Online Transfer) जारी रहेगा, लेकिन बैंक बंद होने से ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अगले हफ्ते से फिर शुरु होगा झमाझम का दौर, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, जुलाई महिने में शासकीय अवकाश के साथ शनिवार-रविवार को जोड़कर आधा महिना यानि 15 दिन बैंक बंद (Bank Holiday 2021) रहने वाले है। इसमें राज्यों के हिसाब से बैंकी की छुट्टियां शामिल है। July 2021 में बैंकरों को त्यौहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। हालांकि 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे, जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

जुलाई में कब कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday 2021)

  •  4 जुलाई 2021 – रविवार
  • 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई 2021 – रविवार
  • 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
  • 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
  •  14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
  •  17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
  • 18 जुलाई 2021 – रविवार
  • 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
  • 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
  • 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (all india)
  • 24 जुलाई 2021 – चौथा शनिवार
  • 25 जुलाई 2021 – रविवार
  • 31 जुलाई 2021- शनिवार – केर पूजा (अगरतला)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews