मंदिरों में लगे महिलाओं के ड्रेस-कोड के बैनर, पोस्टर

मंदिरों में लगे महिलाओं के ड्रेस-कोड के बैनर, पोस्टर

BHOPAL  NEWS : भोपाल शहर के कुछ मंदिरों में भी बैनर पोस्टर चस्पा कर दिए गए है जिनमें मंदिर आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। मां वैष्णो धाम आदर्श नो दुर्गा मंदिर पर महिला एवं पुरुषों के लिए यह बोर्ड लगा दिया गया है।

यह लिखा पोस्टर, बैनर में 

यहां पर मर्यादित वस्त्र ही पहनकर प्रवेश करें छोटे वस्त्र हाफ पेंट मिनी स्कर्ट नाइट सूट पहनकर आने पर प्रवेश निषेध रहेगा सभी सनातन धर्मियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, मां वैष्णो धाम आदर्श नव दुर्गा मंदिर के व्यवस्थापक एवं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पूरे देश के सभी तीर्थ स्थल और धर्म स्थलों पर भी इस प्रकार के ड्रेस कोड लागू करने की मांग की है उन्होंने कहा कि जब हर स्थान का अपना एक ड्रेस कोड होता है तो मंदिरों में सनातन धर्मी अपनी सभ्यता और अपने संस्कार के अनुसार शालीन वस्त्रों में प्रवेश करेंगे तो मंदिर की भी मर्यादा रहेगी और भारत की संस्कृति और सभ्यता को किसी भी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचेगी क्या कभी आपने पबों में साड़ी पहनकर महिलाओं को जाते देखा है या डिस्को थेक में किसी महिला को साड़ी पर नाचते देखा है नहीं क्योंकि वहां पर अमर्यादित कपड़ों की ही श्रंखला रहती है और उस जगह पर वही उचित लगता है इसलिए धर्मस्थल संस्कार का स्थल है हमारी आस्था का केंद्र है वहां पर अमर्यादित कपड़ों में प्रवेश पर प्रतिबंध होना ही चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”837581956″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews