Online Shopping के समय बरतें सावधानी, गृह विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Online Shopping के समय बरतें सावधानी, गृह विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजकल online shopping  का जमाना है। त्योहार आते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स तरह तरह के ऑफर्स और सेल निकालती हैं, जहां उपभोक्ताओं के लिए कई लुभावने प्रस्ताव होते हैं। लेकिन इन्हीं सब के बीच कई बार ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी (online fraud) भी कर ली जाती है। इस देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों को सावधान किया है कि वो ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधान रहें, और फिर भी किसी तरह की ठगी का शिकार होते हैं तो सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर (helpline number) भी जारी किया गया है।

स्व सहायता समूह की महिलाओं की अनूठी पहल, कचरे से बनाया कंगन

“ऑनलाइन शॉपिंग का है ज़माना, विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइट ही अपनाना” मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने नागरिपकों को ये सलाह दी है। त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग में काफी तेज़ी आ जाती है और इसी दौरान किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए गृह विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर- 155260 जारी किया गया है। अगर आप किसी तरह के फ्रॉड का शिकार हों तो तुरंत इसपर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

इससे पहले भी विभाग ने लोगों को सायबर अपराध और बड़ी कंपनियों के नाम से हो रही ठगी से सावधान रहने की चेतावनी दी थी। गृह विभाग ने सलाह दी है कि दोस्ती करने के नाम पर आपके साथ धोखा हो सकता है, इसीलिए किसी अनजान के कहने पर वीडियो कॉल पर अपने फोटो या वीडियो शेयर न करें। इसी के साथ सायरर बैंकिक के धोखे से भी खुद को बचाकर रखें और किसी के भी साथ अपना ओटीपी, बैंक डिटेल्स या किसी भी अन्य तरह की गोपनीय जानकारियां साझा न करें। वहीं बड़ी कंपनियों के नाम से रोज़गार के झूठे प्रलोभन, डीलरशिप के फर्जी ऑफर से भी सतर्क रहें। विभाग ने कहा है कि संदेह की स्थिति में जॉब के रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी एवं प्रशिक्षण के एवज में ऑनलाइन पैसों का भुगतान न करें और फिर भी अगर आपके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews