उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दो दिग्गज नेताओं को सौंपी MP की जिम्मेदारी

उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दो दिग्गज नेताओं को सौंपी MP की जिम्मेदारी

भोपाल।
सिंधिया और उनके 22 समर्थकों के एकसाथ कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एआईसीसी प्रदेश स्तर पर बड़े बदलाव कर रही है। बीते दिनों पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को कांग्रेस ने एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष और फिर दीपक बावरिया के मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफा देने के बाद मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का कार्यवाहक प्रभार सौंपा था। अब कांग्रेस ने सी पी मित्तल तथा कुलदीप इंदोरा को पार्टी सचिव नियुक्त कर मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है।इस पूरे बदलाव को उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नेता हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड़ को हटाकर दिल्ली के सीपी मित्तल व राजस्थान के कुलदीप इंदौरिया को एआईसीसी ने प्रभारी सचिव बनाकर भेजा है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने मित्तल तथा इंदोरा की नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रभारी सचिवों की संख्या चार हो गयी है। खास करके उत्तरप्रदेश के कांग्रेस नेता संजय कपूर व सुधांशु त्रिपाठी की जिम्मेदारी यथावत रखी गई हैं लेकिन महाराष्ट्र के हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड़ को एआईसीसी सचिव पद से ही मुक्त कर दिया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस इन उपचुनावों के माध्यम से फिर कम बैक की तैयारी में है, हालांकि ये बदलाव कितना सही होता है तो ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews