उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश को मिला नया NSUI अध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश को मिला नया NSUI अध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election) से पहले एनएसयूआई कांग्रेस (NSUI Congress) में बड़ा बदलाव किया गया है। मप्र में एनएसयूआई अध्यक्ष को बदल दिया गया है।युवा नेता मंजुल त्रिपाठी को नए एनएसयूआई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है एवं छत्तीसगढ़ में नीरज पांडे को एनएसयूआई का नया प्रदेश अध्यक्ष (Madhya Pradesh New NSUI President) बनाया गया है।खास बात ये है कि मंजूल त्रिपाठी विन्ध्य से आते है, जिसका फायदा कांग्रेस को जरुर मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के इन संभागों में आज बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इसमें नीरज पांडेय को छत्तीसगढ़ और मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश के जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस कमेटी ने  छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के निवृत्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा और मध्यप्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अबतक के किए गए कार्यों की सराहना की गई है और आगे भी यूही पार्टी के लिए कार्य करने के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खाते में ट्रांसफर होगी राशि

बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) ने अपना एनएसयूआई अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की थी, इसके बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। कई नामों का पैनल दिल्ली हाईकमान के पास पहुंचा था, जिसमें मंजूल के नाम पर मोहर लगी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews