उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी (Surendra Chaudhary) को पार्टी ने उपचुनाव (By-election) से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है| चौधरी को मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

दरअसल, पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने हाल ही में पीसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था| जिसके बाद महेंद्र बौद्ध को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बौद्ध ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली, जिसके बाद कांग्रेस ने उनके निष्कासन का निर्णय लिया।

SC विभाग के नेताओं की उपेक्षा के लगाए थे आरोप
पार्टी से नाराज होकर महेंद्र बौद्ध ने पद से इस्तीफा दिया था| बौद्ध ने प्रदेश नेतृत्व पर अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनुसूचित जाति की सीटों के प्रत्याशी चयन में अनुसूचित जाति विभाग या उसके पदाधिकारियों से कोई राय नहीं ली गई, उन्हें दरकिनार किया गया।

बसपा की टिकट पर लड़ सकते हैं उपचुनाव
बता दें कि भांडेर में उपचुनाव को लेकर महेन्द्र बौद्ध सक्रिय थे, लेकिन कांग्रेस ने यहां बसपा के पूर्व नेता और बहुजन संघर्ष दल से कांग्रेस में आए फूलसिंह बरैया को उम्मीदवार घोषित कर दिया| जिसके बाद उन्होंने पार्टी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और फिर बसपा में शामिल हो गए| दिग्विजय सिंह की सरकार में महेंद्र बौद्ध गृह मंत्री रहे थे। बसपा की टिकट पर भांडेर से वे चुनाव लड़ सकते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews