भोपाल: लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 24 घंटे में 101 एफआईआर

भोपाल: लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 24 घंटे में 101 एफआईआर

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| शहर लॉक डाउन का पुलिस सख्ती से पालन करा रही ऐ| इसके बावजूद लोग वेवजह घूमने और लॉक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे| लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 24 घंटे में 101 एफआईआर दर्ज की। इसमें सबसे अधिक एफआईआर टीलाजमालपुरा, हनुमानगंज और मंगलवार में दर्ज की गई।

पुलिस ने उन किराना दुकानों पर भी बुधवार को शिकंजा कसा, जिन्होंने अपनी दुकान तो खोली, लेकिन लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 101 एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बुधवार को पुराने शहर के तलैया में सात एफआइआर दर्ज की। मंगलवारा में किराना दुकानों पर खुलते ही भीड़ लग गई, उन पर कार्रवाई की। इसी तरह टीलाजमालपुरा और अन्य इलाकों में कार्रवाई कर 101 एफआईआर दर्ज की। अब एफआईआर की संख्या 1270 दर्ज हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews